" data-ad-slot="">

ग्रेनो वेस्ट में पंचशील पिनेकल के खरीदारों ने बिल्डर साइट ऑफिस पर किया प्रदर्शन, लगया वादाखिलाफी का आरोप

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,30 अगस्त। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेक्टर-16बी में निर्माणाधीन पंचशील पिनेकल एफ-2 टावर के घर खरीदारों ने बिल्डर से परेशान होकर साइट ऑफिस पर नेफोवा के साथ प्रदर्शन किया। घर खरीदारों का आरोप है कि बिल्डर को 2018 में ही कब्ज़ा देना था, लेकिन अभी तक टावर का काम पूरा नहीं हुआ है। बिल्डर ने प्राधिकरण से बिना ओसी/सीसी  लिए घर खरीदारों को पजेशन डिमांड भेज दिया है, जबकि टावर में अभी बहुत काम बाकि है। भेजे गए डिमांड लेटर में सभी घर खरीदारों को कोरोना लॉकडाउन पीरियड का मोटा ब्याज (1-1.25 लाख) मांगा है। घर खरीदारों का आरोप है कि घर खरीदने के समय बिल्डर ने वादा किया था कि सभी फ्लैट में दो एसी, मॉडुलर किचन और वार्डरोब और गीजर लगा कर देगा। लेकिन बिल्डर अब इन चीजों को लगाने से पूरी तरह मना कर रहा है। बिल्डर के तरफ से परियोजना में 2 साल का विलम्ब है, लेकिन बिल्डर किसी भी प्रकार का विलम्ब शुल्क देने से मना कर रहा। वहीं घर खरीदारों पर पेमेंट करने में देरी पर 18 प्रतिशत ब्याज मांग रहा। घर खरीदारों का कहना है कि वह विलम्ब बिल्डर के कारण ही हुआ था, क्यूंकि बिल्डर ने खुद बैंक लोन के लिए आवश्यक एनओसी बैंक को उपलब्ध नहीं कराया था। घर खरीदारों ने कहा कि एक तरफ तो हमें कब्ज़ा देने में विलम्ब का कोई शुल्क नहीं दे रहा, वहीं बिल्डर की अपनी ही गलती के कारण होम लोन से पेमेंट ना होने के कारण मोटा ब्याज लगा रहा। पंचशील पिनेकल के साइट ऑफिस पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रदर्शन के दौरान नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, उपाध्यक्ष मनीष कुमार, घर खरीदार विनय दुबे, हरप्रीत सिंह, अविनाश कुमार, आदित्य झा, संदीप झा, अजीत प्रीतम, करतार सिंह, मिमिक और देविन्दर समेत भारी संख्या में घर खरीदार मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

21 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>