रबूपुरा। रविवार दोपहर को कस्बा में एक स्क्रैप व्यापारी को बेचे जा रहे सरिया को पुलिस ने सूचना पर पकड़ लिया। जिसे पुलिस संदिग्ध मान रही है। मौके से पुलिस ने स्क्रैप व्यापारी सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। वही आरोप है कि पुलिस ने सांठगांठ कर पकड़े गए, लोगो कुछ देर बाद ही छोड़ दिया है। उधर पुलिस पूछताछ करने व जांच के बाद कार्रवाई किये जाने का दावा कर रही है।जानकारी के मुताबिक रविवार को कस्बा स्थित एक स्क्रैप व्यापारी को बाईक पर आए 2 युवकों द्वारा सरिया बेचा जा रहा था। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने इसके बारे में जानकारी तो वह लोग कुछ नहीं बता पाए और पुलिस ने स्क्रैप व्यापारी सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया और उन्हें कोतवाली ले आई। वहीं सूत्रों की मानें तो उक्त सरिया चोरी का था जिसे एक निर्माणधीन साइड से चोरी कर स्क्रैप व्यापारी को बेचने आए थे। आरोप है कि कुछ देर बाद ही पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों को सांठगांठ कर उन्हें छोड़ गया। उधर पुलिस का कहना है कि कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…