ग्रेनो वेस्ट में होगा उत्तराखंड शरदोत्सव-2020 लागी बडुली कार्यक्रम

ग्रेटर नोएडा,4 जनवरी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सामाजिक संस्था “उत्तराखंड जन विकास समिति (ग्रेनो वेस्ट) द्वारा आगामी रविवार,5 जनवरी को ग्रेनो वेस्ट स्थित बीजीएस विजयनाथम स्कूल में भव्य उत्तराखंड सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्तराखंड शरदोत्सव 2020 लागी बडुली आयोजित किया जा रहा है। लागी बडुली कार्यक्रम को लेकर संस्था के सदस्यों में ख़ासा उत्साह है। कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है। शरदोत्सव 2020 लागी बाडुली में पारम्परिक उत्तराखंडी लोकनृत्य, गीत संगीत, वाद्य यंत्र, उत्तराखंडी खान-पान आकर्षण का केन्द्र होंगे। द्वितीय शरदोत्सव कार्यक्रम में इस बार उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक किशन महिपाल, थलकी बजार फेम बीके सामंत, माया उपाध्याय, पन्नू गुसाईं आदि कलाकार उत्तराखंडी संस्कृति और लोकसंगीत से रूबरू कराएंगे। इसके अलावा गढ़वाली-कुमाउनी-जौनसारी भाषा अकादमी दिल्ली के उपाध्यक्ष एवं सुप्रसिद्ध लोक गायक हीरा सिंह राणा इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही दर्शकों को उनकी मखमली आवाज में पहाड़ के लोक गीत सुनने को भी मिलेंगे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *