ग्रेटर नोएडा। ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल में ध्वजारोहण के बाद, जागो भारत टीम के सहयोग से ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल ने छात्रों के लिए गणतंत्र दिवस समारोह के एक भाग के रूप में जलाशय संरक्षण के लिए सूरजपुर पक्षी अभयारण्य में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत जागो भारत टीम के सदस्यों के संबोधन से हुई। प्रधानाचार्या अदिति बसु रॉय ने कहा कि यह पृथ्वी, ग्रह पर मौजूद सभी प्राणियों की है।
निर्दयी मानवीय गतिविधियाँ जीन पूल को नष्ट कर रही हैं और प्रकृति को असंतुलित कर रही हैं। इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों को एक समग्र अनुभव दिया गया ताकि वे पशु पक्षियों के आवास के बारे में सीखें, जो हमारे महान देश का एक सुंदर और अपरिहार्य हिस्सा हैं। विद्यार्थियों ने अभयारण्य मे एक रोमांचक यात्रा की जो वेटलैंड संरक्षण पर केंद्रित थी। बच्चों ने देशी- विदेशी पक्षियों के बारे में उत्साहपूर्वक जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत, उन्होंने पशु पक्षियों तथा वनस्पतियों के संरक्षण के लिए प्रतिज्ञा ली। जागो भारत टीम का मानना है कि पक्षियों और जानवरों के संरक्षण में मदद करने के लिए प्रत्येक का योगदान ही प्रदूषित पर्यावरण को बदल सकता है। बच्चों ने एक अनोखे तरीके से गणतंत्र दिवस के त्यौहार को मनाया।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…