" data-ad-slot="">

गणतंत्र दिवस पर विजडम ट्री स्कूल के बच्चों ने बिखेरे देशभक्ति के रंग

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा, 26 जनवरी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित विज़डम ट्री स्कूल में गणतंत्र दिवस के के मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बच्चों ने “आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं”, “ताकत वतन की हम से हैं”, “पुकारती है ये जमीं”  और “देश मेरा प्यारा” जैसे देशभक्ति गीतों पर मन मोहक नृत्य पेश करके पूरे माहौल में देश भक्ति का रंग भर दिया।

इसके अलावा बच्चों ने एकता के महत्व, देश के प्रति जिम्मेदारियां, अनुशासन, लोकतंत्र और संविधान जैसे विषयों पर बच्चों ने अपने- अपने विचार प्रस्तुत किए। साथ ही इस मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं के बीच राष्ट्रीय चिह्न तथा देशभक्ति पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता तथा स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी, खो–खो  और म्यूजिकल चेयर खेल में भी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। दिन-भर के आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय का उद्देश्य बच्चों के मन में देशप्रेम व गणतंत्र दिवस का महत्व समझाने का प्रयास करना था। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन के. के. श्रीवास्तव तथा प्रधानाध्यापिका सुनिता ए. शाही अग्रवाल ने अपने संबोधन में युवा शक्ति पर जोर दिया और छात्र-छात्राओं को नए, बेहतर और मज़बूत भारत के निर्माण के लिए व सामाजिक बदलाव के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>