रबूपुरा। बीती रात कोतवाली अंर्तगत कक्षा 6 में पढ़ने वाली छात्रा को बाईक सवारों द्वारा घर के बाहर से अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि गनीमत रही कि कस्बा से कुछ दूरी पर सामने से आ रहे वाहनों को देख बदमाश छात्रा को रास्ते में छोड़कर फरार हो गये। राहगीरों ने पीड़िता को उसके घर पहुंचाया तो उसने आपबीती बताई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अनुसार कस्बा निवासी व्यक्ति ने शिकायत की है कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 7 बजे वह किसी काम के चलते अपने घर से बाहर निकली थी। आरोप है इसी दौरान एक बाईक पर सवार होकर आये दो अज्ञात युवकों ने उसका मुंह दबा कर जबरन बाईक पर बिठा लिया और लेकर जंगल की तरफ फरार हो गये। कुछ दूरी पर पहंुचने पर किशोरी ने शोर मचाना शुरू किया तो सामने से बाईकों पर आ रहे ग्रामीणों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। बताया जाता है अपने को घिरता देख बदमाश लड़की को रास्ते में फेंक कर फरार हो गये। जिसके बाद राहगीरों ने पीड़िता से पूछताछ कर उसे उसके घर पहुंचाया। किशोरी ने समूची घटना परिजनों को बताई तो उन्होंने कोतवाली जाकर मामले की शिकायत की है। कोतवाली निरीक्षक दिनेश यादव को कहना है कि तहरीर पर सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…