" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

निजी हॉस्पिटल पर लगाया लापरवाही का आरोप, घर जाने पर जच्चा-बच्चा की मौत

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। कस्बा निवासी लोगों ने कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल पर ऑपरेशन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। ऑपरेशन के बाद मरीज की तबियत इतनी बिगड़ गई कि उसे बुलंदशहर भर्ती कराया गया लेकिन गम्भीर स्थिति के कारण चिकित्सकों द्वारा रैफर करने के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराया है तथा अभी भी हालत नाजुक बनी हुई है। इसी के चलते बुद्धवार को ग्रामीणों ने अस्पताल पहंुच कर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया। कस्बा के मौहल्ला अम्बेड़कर निवासी महिला सुशीला ने बताया कि कस्बे के निजी अस्पताल में उसने अपने पति छोटेलाल की पथरी का आॅपरेशन कराया था। आरोप है कि उपचार में डाक्टर की लापरवाही के कारण आॅपरेशन ठीक नहीं हुआ और छोटेलाल की तबियत निरन्तर बिगड़ने लगी। अस्पताल संचालक ने इलाज का खर्चा उठाने का आश्वासन देकर आनन-फानन में मरीज का बुलंदशहर रैफर कर दिया। जहां उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली भेज दिया है। पीड़िता का कहना है कि अभी इलाज में लाखों रूपये खर्चा हो चुके हैं तथा अस्पताल संचालक अब इलाज कराने में आनाकानी कर रहा है। बुद्धवार को महिला परिजनों के साथ अस्पताल पहुंची और हंगामा किया। इस दौरान संचालक व लोगों के बीच नोंक-झोंक भी हुई। पुलिस ने लोगों को समझाते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। लोगों का आरोप है कि उक्त अस्पताल में लापरवाही के चलते पहले भी जच्चा-बच्चा की मौत हो चुकी है। उधर अस्पताल संचालक ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि ऑपरेशन के बाद मरीज को सही हालत में छुट्टी कर घर भेजा गया था।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>