रबूपुरा। परिवार के साथ घर में काम कर रहे व्यक्ति पर गांव के ही लोगों द्वारा लाठी-डंडों से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। विरोध करने पर पीड़ित की झोपड़ी में आग लगा दी, जिससे उसका समान व भैंस झुलस गई। ग्रामीणों को आता देख उक्त फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। वारदात में घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पीड़ित ने दो महिलाओं समेत आधा दर्जन से अधिक के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उधर पुलिस फायरिंग से इंकार करते मामले को मारपीट का बता रही है। गांव फलैदा निवासी खड़ग सिंह ने गत रविवार वह अपने परिवार के साथ पर थे तथा किसी कार्य में व्यस्त थे। आरोप है इसी दौरान पड़ोस के आधा दर्जन से अधिक व्यक्ति लाठी-डंडों व हथियारों से लैस होकर घर में घुस आये और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है बचाव के लिए आये पीड़ित के पुत्र व पत्नी पर भी हमला कर दिया। जिसमें जितेन्द्र, कौशिन्द्र, बिट्टू को काफी चोटें आई हैं। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई। उक्त ने पीडित की झोंपड़ी में भी आग लगा दी। जिससे उसका काफी समान जल गया तथा एक भैंस झुलस गई। शोर शराबा सुन ग्रामीणों को मौके पर आता देख उपरोक्त जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…