रबूपुरा। मंगलवार को भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने विद्युत समस्याओं को लेकर कस्बा स्थित उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन किया। निरन्तर बढ़ती उपभोक्ताओं की परेशानियों के चलते विद्युत कर्मियों को खरी-खोटी सुनाई तथा जल्द निस्तारण के लिए उपकेंद्र अवर अभियंता को ज्ञापन देकर आंदोलन की चेतावनी दी है। लोगों को सम्बोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष राजमल चैधरी ने कहा कि क्षेत्र में विद्युत लाईनें जर्जर हो चुकी हैं जिसके कारण आये दिन तार टूटने से आपूर्ति बाधित होती है तथा दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है। विभाग द्वारा निजी कम्पनी द्वारा लगाये गये मीटरों में रीडिंग बहुत तेजी से चल रहीं है तथा इसकी जांच कराकर इन्हें दुरूस्त कराया जाये। ऐसी ही सम्बंधित समस्याओं का शीघ्र निस्तारण नहीं किया तो विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा। इस मौके पर हरीश त्यागी, प्रकाश, धर्मपाल, अशोक, विनोद, अहमद, संजय आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…