" data-ad-slot="">

जीपीएल-4 में लड़पुरा की टीम रोजा याकूबपुर को हराकर बनी विजेता

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

विजेता टीम को एक लाख व उपविजेता को इक्यावन हजार के से किया सम्मानित

ग्रेटर नोएडा,14 जनवरी। ग्रामीण प्रीमियर लीग(जीपीएल-4) क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मुकाबले में लडपुरा बालक वर्ग की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर के मैच में रोजा याकूबपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 143 रन बनाए, जिसमें देवराज नागर 15 गेंद पर 2 चौके एक छक्का की मदद से 24 रन। गोलू ने 14 गेंद में 3 चौके के साथ 23 रन, रजनीश ने 16 गेंद से 3 चौके 17 रन। लड़पुरा की तरफ से गेंदबाजी में विपिन भाटी ने 4 ओवर में दिया 23 रन, 5 विकेट। प्रिंस चंदीला ने 4 ओवर में 34 रन, 3 विकेट। सचिन भाटी ने 4 ओवर में 22 रन और एक विकेट। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी लड़पुरा की टीम ने 15.5 ओवर में लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की और ऐतिहासिक क्रिकेट टूर्नामेंट अपने नाम किया। लड़पुरा की टीम ने 15.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 144 रन बनाए। विवेक भाटी ने 24 गेंद में 3 चौके व छह छक्के 52 रन, सचिन भाटी ने 16 गेंद में 3 चौके व 2 छक्के की मदद से 31 रन। प्रिंस भाटी ने 25 गेंद में 20 रन। रोजा याकूबपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए देवराज ने 4 ओवर में 28 रन देकर दो विकेट लिए। जानू व प्रवेश नागर को एक-एक सफलता मिली। लडपुरा की टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच विवेक भाटी और फेयरप्ले ऑफ द मैच देवराज नागर, बेस्ट छक्का विवेक भाटी, बेस्ट फिल्डर प्रिंस चंदीला को चुना गया। टूर्नामेंट में विजेता टीम को एक लाख और उप विजेता टीम को 51 हजार का पुरस्कार दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज धर्मेंद्र शर्मा लडपुरा जिसने 6 मैच में 171 रन और 12 विकेट  लिए, जिन्हे एलसीडी टीवी व ट्रॉफी। बेस्ट गेंदबाज ऑफ द टूर्नामेंट प्रेमवीर नागर चार मैच जिसने 14 विकेट। बेस्ट मैन ऑफ द टूर्नामेंट सचिन भाटी 6 मैच 189 रन को चुना गया, क्रिकेट किट से पुरस्कृत किया गया। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के तौर पर न्यू हॉलैंड कंपनी के एचआर हेड संजय त्रिपाठी, एजाज अहमद, आदित्य घड़ियाल सामिल हुए। इस अवसर पर जीपीएल चेयरमैन एडवोकेट रविंद्र भाटी, प्रेमवीर नागर, प्रमोद गोयल, देवेंद्र मुखिया, मेहर चंद नागर, अनिल नागर, पवन नागर,ओमवीर नागर, योगेश नागर, बिंदर नागर, कालू पहलवान, प्रताप नागर,  अवनीश कसाना आदि लोग मौजूद रहे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>