-ट्रक में केबिन बनाकर करते थे अवैध शराब का कारोबार,शराब की कीमत 36 लाख
ग्रेटर नोएडा,14 जनवरी। पुलिस विभाग ने अभियान चलाकर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गयी है। क्षेत्राधिकारी तृतीय के निर्देश पर बिसरख थाने की पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर चेकिंग के दौरान गैलेक्सी वेगा गोलचक्कर के पास से अशोक लेलैंड ट्रक जिस पर गलत नम्बर पड़ा था पकड़ा, जिसमें लोहे की चादर से कैबिन बना रखा था, जिससे किसी को कोई शक न हो सके, उसके ऊपर से लकड़ी रखी गयी थी। पुलिस ने जांच किया तो ट्रक के अंदर 12 पेटी बोतल की,260 पेटी अद्धा, क्वार्टर की 250 पेटी के साथ कुल 522 पेटियां शराब की पकड़ी, जिसमें बोतल वाली पेटी में कुल 12 बोतलें, अद्धे की पेटी में कुल 24 अद्धे तथा क्वार्टर की पेटी में कुल 48 पौवे भरे हुए थे, जिसमें कुल 144 बोतलें, 6240 अद्धे तथा तथा इम्पीरियल ब्लू की की 12 हजार पौवे बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत 32 लाख73 हजार 600 रुपये आंकी गयी है। ट्रक में सवार दो अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। फरार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी नशे का कारोबार कर लोगों की जिन्दगी खराब कर रहे थे, सभी की तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी दादरी के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक दादरी ने लुहारली मन्दिर के पास से जसवीर पुत्र रामफल सिंह निवासी हजवाना, जिला कैथल हरियाणा को 35 पेटी अवैध शराब क्रेजी रोमियो फॉर सेल अरूणाचल प्रदेश मार्का इर्टिका कार के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिसकी कीमत 3.5 लाख आंकी गयी है। आरोपी की गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…