" data-ad-slot="">

कमिश्नर आलोक सिंह ने सम्भाला पदभार, दिल्ली जैसी होगी जिले की पुलिस व्यवस्था

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर के पहले पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया। सुबह करीब 11 बजकर 55 मिनट पर सूरजपुर स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचे कमिश्नर ने सबसे पहले पदभार ग्रहण किया और उसके बाद सलामी ली। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए आलोक सिंह ने कहा कि नई प्रणाली पुलिस सुधार के लिए लागू की गई है। इस पर पिछले अनेक वर्षो से प्रस्ताव चल रहा था। स्मार्ट पुलिसिंग पर जोर देते हुए कमिश्नर ने कहा कि नोएडा भौगोलिक दृष्टि से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का सीमावर्ती है। इसलिए गौतमबुद्धनगर में दिल्ली जैसी पुलिसिंग होगी। यहां क्राइम का ट्रेंड डिफरेंट है,खुला हुआ क्षेत्रफल है। ऐसे में कमिश्नर प्रणाली की जरूरत थी। सीनियर अधिकारी स्वयं फील्ड में काम करेंगे। आईपीएस स्तर के नौ अधिकारी सहयोगी के रूप में काम करेंगे। इसका लाभ जनता को मिलेगा। पुलिस को क्षेत्र की जनता के साथ भावनात्मक रूप से जोड़ेंगे। कुछ देशों में यह व्यवस्था पहले से है। उन्होंने कहा कि एनसीआर क्षेत्र होने की वजह से दूसरे शहरों में नौकरी करने वालों की सुरक्षा पर भी ध्यान दिया जाएगा। जिले में ऐसी बड़ी जनसंख्या है जो कि रोजना नोएडा से दिल्ली की तरफ सफर करती है,उन लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए रूट व प्लॉन बनाना शुरु कर दिया है। डीसीपी को विशेष रूप से अलग- अलग रूट की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जिससे कि लोगों को रास्ते में किसी तरह की दिक्कत न हो। कमान संभालते ही कमिश्नर ने संगठित गिरोह चलाने वाले कुख्यात बदमाशों को संदेश दिया कि संगठित गिरोह पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसकी रणनीति तैयार कर ली गई है,जिसका अभी खुलासा नहीं किया जाएगा।

साइबर सेल होगा मजबूत, ट्रैफिक व्यवस्था में होगा सुधार

औद्योगिक नगरी होने की वजह से अपराधों पर अंकुश लगाना प्राथमिकता में शामिल है। नोएडा व ग्रेटर नोएडा की पहचान औद्योगिक नगरी के रूप में है। भय मुक्त माहौल होने पर ही लोग निवेश के लिए आगे आएंगे। साइबर अपराध, लूट, हत्या, चेन स्नेचिंग सहित हर अपराध की मॉनिटरिंग के लिए ही वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की गई है। ट्रैफिक के मुद्दे पर कमिश्नर ने कहा कि जिले में ट्रैफिक एक बड़ी समस्या है। इसमें सुधार करना प्राथमिकता होगी। सड़कों पर पुलिस की विजिबिलटी बढ़ाई जाएगी,जिससे कि जाम की समस्या न हो लोगों को सख्ती से यातायात नियमों का पालन कराया जाएगा। कमिश्नर ने कहा कि जिस क्षेत्र में पुलिस की कमी मिलेगी उसको जल्द ही दुरूस्त किया जाएगा।

फैमिली क्लीनिक का किया निरीक्षण

चार्ज संभालने के तुरंत बाद कमिश्नर आलोक सिंह नॉलेज पार्क कोतवाली परिसर में बनी फैमिली क्लीनिक का मुआयना किया। इस प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए कहा कि इससे लोगों को सहूलियत होगी। फैमिली क्लीनिक से वरिष्ठ नागरिकों को भी जोड़ा जाएगा। फैमिली क्लीनिक के पूरे स्ट्रक्चर को जानने के लिए कमिश्नर ने शारदा विवि के ज्वाइंट रजिस्ट्रार डॉ.अजीत कुमार से बातचीत की।

 

 

 

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>