रबूपुरा। बीती रात यमुना एक्सप्रेस वे पर गश्त कर रही आरवी 4 को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जब तक कर्मचारी कुछ देख पाते तब तक वह चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। हादसे में आरवी 4 क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि गनीमत रही कि दोनों कर्मचारी सुरक्षित हैं। जानकारी अनुसार रबूपुरा कोतवाली में संचालित आरवी4 मंगलवार रात गश्त कर रही थी। जिस पर एक निजी चालक व एक कोतवाली में तैनात सिपाही मौजूद था। बताया जाता है कि रात करीब 12 बजे गश्त करते समय जीरो पांइट से 24 किमी की दूरी पर पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में आरवी4 का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि गनीमत रही कि आरवी4 पर तैनात दोनों कर्मचारी पूर्णतयः सुरक्षित हैं। पुलिस का कहना है एक्सप्रेस वे पर लगे सीसीटीवी के अनुसार वाहन की तलाश की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…