रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के युवक पर घर से गहने चोरी कर कस्बा के एक स्वर्णकार को बेचने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर मामले की छानबीन में जुटी है। उधर सूत्रों की मानें तो पुलिस स्वर्णकार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गांव खेड़ा मौहम्दाबाद निवासी देवकुमार ने शिकायत की है कि उसके ही परिवार के ही युवक ने पीड़ित के घर से लाखों रूपये के सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर लिए तथा उन्हें कस्बा निवासी एक स्वर्णकार को बेच दिया है। पीड़ित ने चोरी करने वाले युवक व चोरी के गहने खरीदने वाले दुकानदार को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज करने एवं गहने वापिस दिलाने की मांग की है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…