प्रयागराज। प्रयागराज स्थित सोरांव क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुट गई है। फिलहाल, इस घटना को आपसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।
प्रयागराज एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के पीआरओ द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, विजयशंकर तिवारी समेत उनके परिवार के पांच लोगों की हत्या की गई है। घर का मुख्य दरवाजा बंद है। हत्यारों ने पीछे वाले गेट से एंट्री ली थी। इसके साथ ही घर में मौजूद भारी चीजों जैसे कि सिलबट्टे आदि से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। हत्या में इस्तेमाल सभी चीजें वारदात वाली जगह पर ही मिली हैं। आईजी, एसएसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर हैं।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…