" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

भाकियू भानू ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर की चर्चा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। निरन्तर बढ़ती क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर रविवार को भाकियू भानू के कार्यकर्ताओं ने कस्बा के मौहल्ला मीणा ठाकुरान स्थित धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया। विद्युत बिल, खेल मैदान, स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन आदि मूलभूत समस्याओं से विस्तार पूर्वक विचार करते हुए निस्तारण की रणनीति बनाई गई। संगठन युवा प्रकोष्ठ के राष्टीय महामंत्री धीरेन्द्र उर्फ धीरू ने कहा कि क्षेत्र में किसानों व आमजन के लिए बिजली बिलों में त्रुटियां तथा विभागीय अधिकारियों की लापरवाही सबसे बड़ी समस्या है। विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार से लोगों को परेशान किया जा रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन आदि व्यवस्था चरमाराई हुई है। जंगल में घूम रहे आवारा पशु किसान की फसल के नासूर बन रहे हैं। कडकड़ाती सर्दी में बेबस कृषक रात के समय खेतों पर रखवाली कर फसल बचाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ग्रामीण विकास, भूमि अधिग्रहण, सर्विस रोड़ निमार्ण आदि समस्याओं पर महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष गीता भाटी एवं राष्टीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सीमा भाटी आदि ने भी विचार रखे। साथ ही संगठन का विस्तार करते हुए आलमगीर को जिला संयोजक, विपिन कुमार को मंडल अध्यक्ष, रविन्द्र मीणा, करनसिंह, नवीन मीणा, मनोज पलहाका आदि को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया। इस मौके पर चंद्रपाल मीणा, कंचन सिंह, महावीर सिंह, धमेन्द्र सिंह, महेन्द्र मीणा, रमेश शर्मा, वेदपाल, धर्मसिंह, लक्ष्मण, केशव, सुभाष, राकेश आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>