रबूपुरा। चकबंदी अधिकारी द्वारा किसान को गाली-गलौच व धमकी देने के मामले में भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जेवर उपजिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही जल्द मामले में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। एसडीएम जेवर गुंजासिंह को सौंपे पत्र के मुताबिक ब्लाॅक गंगेश्वरी के गांव फूलपुर में चकबंदी चल रही है। गत दिनों लाॅकडाउन के कारण मार्च माह में गांव में होने वाली चकबंदी की पैमाइश नहीं हो सकी। जिसके बाद किसानों ने अपने खेत में फसल बुआई कर दी है जोकि अब पैमाइश होने के कारण बर्बाद हो सकती है। आरोप है इस सम्बंध में जब किसान राजेन्द्र ने चकबंदी अधिकारी से बात की तो वह आग बबूला हो गया और गाली-गलौच करते हुए किसान को जेल भिजवाने की धमकी दे डाली। कार्यकर्ताओं ने कहा ऐसी महामारी के बीच भी किसान कड़ी मेहनत कर देश का पेट भरने की तैयारी कर रहा है लेकिन एक अधिकारी द्वारा कृषक के साथ किया गया व्यवहार निंदनीय है तथ इसकी जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान गीता भाटी, जगदीश शर्मा, गवेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र चैधरी, राजकुमार नागर, करतार सिंह, राजीव नागर आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…