" data-ad-slot="">

दो सप्ताह से विद्युत आपूर्ति बाधित, किसानों के धान की रोपाई हो रही बाधित, तेज आंधी से विद्युत लाइन हुए छतिग्रस्त

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। करीब दो सप्ताह पूर्व आई तेज आंधी व बारिश में विद्युत लाईनों के क्षतिग्रस्त होने के कारण क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई थी। जिससे दर्जनों गांव प्रभावित हुए थे। आनन-फानन में गांवों की आपूर्ति सुचारू की गई लेकिन आरोप है कि 12 दिन बीत जाने के बाद भी टयूबैलों तक बिजली नहीं पहंुच रही है। इधर धान रोपाई का समय चल रहा है परन्तु विद्युत आपूर्ति नहीं होने के कारण किसान परेशान नजर आ रहा है। उधर विभागीय लोगों का कहना है कि आंधी से क्षतिग्रस्त हुए पोल व अन्य समान नहीं मिल पाने के कारण समस्या आ रही है। जल्द ही इसका समाधान किया जायेगा।

लोगों के मुताबिक गत 10 जून को तेज आंधी व बारिश के बाद से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ गई थी जोकि अभी तक नियमित सुचारू नहीं हो सकी है। किसान लेखराज, जगदीश, सतेन्द्र, गिरीश, सुरेन्द्र, राजेन्द्र, चंद्रपाल आदि का कहना है कि धान रोपाई का उत्तम समय चल रहा है लेकिन अधिकांश टयूबैलों पर विद्युत आपूर्ति नहीं होने के कारण रोपाई नहीं हो पा रही है तथा अन्य फसल भी सूख रहीं हैं। कई बार विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस सम्बंध में जानकारी करने पर विद्युत उपकेंद्र अवर अभियंता डालचन्द ने बताया कि आंधी से अत्याधिक संख्या में पोल क्षतिग्रस्त हो गये थे। आपूर्ति नियमित सुचारू करने के लिए अभी 125 पोल, इन्सूलेटर, तार आदि समान की आवश्यकता है जोकि तहसील प्रशासन व लेखपालों की रिपोर्ट उपरान्त मिल सकेगा। कई बार इसके लिए अधिकारियों से संर्पक किया जा चुका है लेकिन लेखपाल रिपोर्ट नहीं लगने के कारण समान नहीं मिल पा रहा है। समस्या निदान के लिए निरन्तर प्रयास किया जा रहा है तथा जल्द समाधान कर दिया जायेगा।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>