रबूपुरा। बीती रात यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड़ पर अचानक चलती कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार आग की लपटों में समा गई तथा उसमें सवार लोगों ने कूदकर बामुश्किल अपनी जान बचाई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व फायर बिग्रेड़ ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी। उधर पुलिस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिलने की बात कह रही है। जानकारी अनुसार सुभाष पार्क एक्सटेंशन, नवीन शाहदरा दिल्ली निवासी ग्रीस कुमार सोमवार को रबूपुरा क्षेत्र स्थित अपनी एक रिस्तेदारी में आए थे। बताया जाता है वहां लौटते समय यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड़ पर गांव मिर्जापुर के समीप रात करीब एक बजे उनकी चलती हुई कार में अचानक आग लग गई। उन्होंने किसी प्रकार कार से बाहर निकल अपनी जान बचाई और जब तक वह कुछ समझ पाते कार धूं-धूं कर जलने लगी। जब तक आग पर काबू पाया जा सका तब तक कार जल कर खाक हो चुकी थी।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…