" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

प्राचीन मंदिर को बचाने के लिए जिलाधिकारी से की मांग

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। यमुना प्राधिकरण अधिसूचित क्षेत्र में स्थित एक प्राचीन मंदिर को बचाने के लिए क्षेत्रवासी  पिछले काफी समय प्रयासरत हैं। जिसके लिए पूर्व में प्राधिकरण अधिकारियों द्वारा मंदिर परिसर को छोड़ने व उसका सौंर्दयकरण करने का आश्वासन भी दिया जा चुका है। आरोप है इसके बावजूद भी देवस्थल प्रांगण को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने पुनः जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मंदिर परिसर को बचाने व सौंर्दयकरण कराए जाने की मांग की है। जिलाधिकारी सुहास एल वाई को भेजे पत्र के मुताबिक गांव रूस्तपुर के ग्रामीणों ने कहा है कि गांव के समीप एक प्राचीन ढाके बाबा का मंदिर है जोकि पांडवों की तपोभूमि भी रही है मान्यता है कि इसके तालाब में नहाने भर से चर्म रोग ठीक हो जाते हैं लेकिन प्राधिकरण मंदिर को तोड तालाब को भी तहस-नहस करना चाहता है। जिससे हजारों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचेगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्राचीन देवस्थल को क्षतिग्रस्त होने से बचाया जाये तथा प्रांगण की चारदीवारी कर तालाब आदि का सौंदर्यकरण किया जाये। गौरतलब है कि गत वर्ष फरवरी माह में प्राधिकरण द्वारा मंदिर की दीवार तोड़ने को लेकर श्री राजपूत करणी सेना द्वारा हंगामा किया था तथा मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आश्वासन देकर मामला शांत कराया था। उधर राष्ट्रवादी क्षत्रिय महासभा द्वारा भी मंदिर परिसर को क्षति पहुंचाने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी जा चुकी है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>