चार दिन पहले निजी स्कूल का अध्यापक लापता

रबूपुरा। क्षेत्र के निजी स्कूल में बतौर अध्यापक तैनात युवक 4 दिन पूर्व किसी काम से गया था, लेकिन वापिस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद सुराग नहीं मिलने पर उसके भाई ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव खेड़ा मौहम्दाबाद निवासी गौरव पुत्र नरेन्द्र ने शिकायत की है कि उसका 30वर्षीय भाई सोनू कस्बा रबूपुरा में अपनी पत्नी के साथ किराये के मकान में रहता है तथा क्षेत्र के एक निजी स्कूल में बतौर अध्यापक कार्यरत है। गत एक जनवरी को वह किसी कार्य हेतु घर से बाहर गया था लेकिन उसके बाद वापिस नहीं आया। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर उसकी काफी तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा सका है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *