संदिग्ध परस्थिति में डेढ़ साल की बच्ची के साथ महिला गायब

रबूपुरा। तीन दिन पूर्व कोतवाली से क्षेत्र संदिग्ध परस्थिति में डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ गायब हुई महिला का तलाश के बावजूद भी कोई सुराग नहीं मिलने से हताश पीड़ित ने एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में गुमशुदी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। गांव फलैदा निवासी व्यक्ति ने शिकायत की है कि उसकी शादी करीब 8 वर्ष पूर्व हुई थी तथा वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन करता है। गुरूवार को जब वह काम पर गया हुआ था इसी दौरान उसकी पत्नी डेढ़ वर्ष की पुत्री के साथ घर से लापता हो गई। पीड़ित ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने टप्पल के गांव किशनग निवासी युवक पर उसे बहला-फुसलाकर  ले जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *