रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला हुक्मसिंह में करीब दो सप्ताह पूर्व हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर दो महिलाओं समेत 6 लोगों के खिलाफ जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अनुसार गांव नगला हुक्मसिंह निवासी किशन का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया था। जिसके बाद दूसरे पक्ष के व्यक्तियों ने गत 19 नवम्वर को पीड़ित के पुत्र को अपने घर में खींच कर मारपीट की और पुलिस के हवाले कर दिया। जिसे समझौते के आधार पर अगले दिन रिहा कर दिया गया। जिसके करीब 5 दिन बाद आरोपी पक्ष ने पीड़ित के पुत्र को जबरन अपने घर ले जाकर मारपीट की और जहरीला पदार्थ खिला दिया। जिसकी दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हताश होकर पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने बच्चू, सतपाल, ज्योति, राजीव, ललिता व हरिकिशन के विरूद्ध मामला दर्ज किया है।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…