रबूपुरा। शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र में चैकिंग करने गई विद्युत टीम के साथ विभागीय अधिकारी से निजी स्कूल संचालक के भाई द्वारा गाली-गलौच करते हुए बंधक बनाने व भुगत लेने की धमकी दी गई। अधिशासी अभियंता ने समूचे घटनाक्रम की पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अनुसार शुक्रवार को विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता पीके सिंह, टीजीटू सतेन्द्र चैहान एवं अन्य कर्मचारियों के साथ बिजली चोरी की शिकायत पर यमुना एक्सप्रेस वे किनारे स्थित एक निजी स्कूल में निरीक्षण के लिए पहंुचे थे। जहां कटिया डालकर विद्युत चोरी होती पाई गई। आरोप है कि निरीक्षण के दौरान ही स्कूल संचालक का भाई वहां आया और गाली गलौच करने लगा। आरोप है कि कर्मचारियों के विरोध पर वह मारपीट पर उतारू हो गया तथा बंधक बनाने की धमकी देने लगा। अग्रिम कार्रवाइ के लिए उच्चाधिकारियों को भी मामले की रिपोर्ट भेजी गई है। पुलिस ने शिकायत पर संजय पुत्र नारायण के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…