" data-ad-slot="">

हनुमानजी विद्यावान और माधवदास के भक्ति दर्शन, रविवार की कथा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,7 दिसम्बर। सेक्टर अल्फा-दो में चल रहे कथा में कथा वाचक विजय कौशल महाराज द्वारा हनुमंत कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। कथा की शुरुआत में भजन के साथ कौशल महाराज ने  जगन्नाथपुरी के माधवदास की कथा का विस्तारपूर्वक वर्णन किया कि उन्हें भगवान के दर्शन कैसे हुए। उन्होंने बताया कि हनुमान चालीसा एक ऐसा ग्रन्थ है, जिसका श्रवण और पाठ करने से भक्त और भगवान की दूरी दूर हो जाती है। उन्होंने बताया कि हनुमान जी स्वयं शंकर ही थे और बताया कि भगवान शंकर ने क्यों बंदर के रुप में अवतार लिया।

शंकर जी ने 11 वां अवतार हनुमान जी के रुप में लेकर  रावण के विनाश में सहयोग किया। उन्होंने विद्वान और विद्यावान में  अंतर बताया कि रावण विद्वान था और हनुमानजी विद्यावान थे। इसी के साथ बताया कि वासना और उपासना कान से प्रवेश करती है, पुण्य और पाप आंख से प्रवेश करते है। होठ जो बोलते हैं हमारा मन भी वैसा हो जाता है। साथ ही बताया कि खान-पान से व्यक्ति का कैसा व्यवहार हो जाता है। मीडिया प्रभारी मुकुल गोयल ने बताया कि रविवार की कथा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। उसके बाद महाप्रसाद का वितरण होगा। सभी भक्तगण सुबह समय से पहुंचे। शनिवार की कथा में आर.बी. शर्मा, चेतन्य कुलश्रेष्ठ, शैलेन्द्र भाटिया, उमेश बंसल, सत्यप्रकाश अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, मुकुल गोयल, सौरभ बंसल, पी पी मिश्रा, मंजीत सिंह, के के शर्मा, अवधेश पांडेय, ललित शर्मा, अरुण गुप्ता, वेद प्रकाश, गौरव उपाध्याय, गिरीश गुप्ता, जितेंद्र त्रिपाठी, मयंक पांडेय, धनप्रकाश शर्मा, अमरजीत सिंह, सुरेश चंद पचौरी, कपिल गुप्ता, अमित गोयल, वैभव बंसल, जी पी गोस्वामी, धनप्रकाश शर्मा, अरविंद तिवारी, यतेंद्र शर्मा, संजीव सालवान, अमित गौड़, पंकज अग्रवाल, सरोज तोमर आदि लोग उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>