रबूपुरा। बीती रात जेवर-झाझर मार्ग पर अचानक एक महिंद्रा पिकअप पलट गई। हादसे में चालक व परिचालक घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को झाझर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है तथा मार्ग से क्षतिग्रस्त वाहन हटाकर आवागमन सुचारू कराया। उधर पुलिस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिलने की बात कह रही है। जानकारी अनुसार अलवर के गांव सौदानपुरा निवासी शिवा चालक व राहुल परिचालक महिंद्रा पिकअप में समान लादकर अलवर से रूद्रपुर जा रहे थे। बताया जाता है कि शनिवार सुबह करीब 4 बजे जैसे ही उनकी गाड़ी जेवर-झाझर मार्ग पर गांव आकलपुर के समीप तो ऐक्सल टूट जाने के चलते अचानक बेकाबू होकर पलट गई। जिसमें चालक व क्लीनर दोनों मामूली रूप से घायल हो गये। पुलिस ने दोनों को झाझर के अस्पाल में भर्ती कराया है। जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…