रबूपुरा। शनिवार सुबह बिजलेंस टीम ने विद्युत कर्मचारियों के साथ कस्बे में बिजली चोरी रोको अभियान के चलते छापेमारी की। जिससे लोगों में हड़कम्प मच गया। छापेमारी के बाद दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उपकेंद्र राजस्व प्रभारी सतेन्द्र चैहान ने बताया कि कस्बे में निरन्तर बिजली चोरी की शिकायतें मिल रहीं थी। जिसके चलते शनिवार सुबह करीब 5 बजे बिजलेंस टीम व करीब दर्जन भर विद्युत कर्मचारियों ने कस्बे में विशेष चैकिंग अभियान चलाकर छापेमारी की। जिसमें कई लोगों को मीटर से अलग कटिया लगाकर विद्युत प्रयोग करते पाया गया। जिसमें कस्बा के मौहल्ला आजाद नगर निवासी आरिफ, सलीम, असरफ, नेत्रपाल सिंह, मुकिमविल, मौ0 मुददीन, रहीस, संजीव, यूनूस, मुकेश, शाहिद कुरैशी, मूलचंद, रमेश, महेश, किशनपाल आदि के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…