ग्रेटर नोएडा,6 दिसम्बर। होली पब्लिक स्कूल के मैदान में दो दिवसीय स्व. श्रीमती तारा तोमर मेमोरियल टूर्नामेन्ट के दूसरे दिन सेमीफाइनल तथा फाइनल मैच खेले गए। प्रतियोगिता में अन्य टीमों को हराकर होली पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा, होली पब्लिक स्कूल आगरा, समरविले तथा कैम्ब्रिज के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। फाइनल मैच होली पब्लिक स्कूल आगरा तथा समरविले के बीच खेला गया, जिसमें समरविले स्कूल 1-0 से विजयी रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरटीओ हिमेश तिवारी, विद्यालय प्रबंधक शम्मी तोमर, प्रधानाचार्या अंजू पुरी तथा उप प्रधानाचार्या नीरू तिवारी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान बेस्ट कीपर संस्कार गुप्ता होली पब्लिक स्कूल आगरा, बेस्ट प्लेयर समरविले के ग्लेन गिगि और बेस्ट स्कोरर शुभम को मिला।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…