ग्रेटर नोएडा,6 दिसम्बर। जीएल बजाज इन्स्टीट्यूट आफ मैनेजमेण्ट एण्ड रिसर्च (जीएलबीआईएमआर), ग्रेटर नोएडा में शैक्षणिक नवीनता एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता हेतु जीएलबीआईएमआर संस्थान के एकेडमिक काउन्सिल एवं एडवाइजरी बोर्ड एसीएबी) की बैठक हुई।इस बैठक में जीएल बजाज एजुकेशनल इन्स्टीट्यूशन्स के वाइस चेयरमैन पंकज अग्रवाल एवं जीएबीआईएमआर के निदेशक डॉ. अजय कुमार के अलावा देश-विदेश के कारपोरेट एवं शिक्षाजगत के वरिष्ठ जनों (संस्थान के एसीएबी सदस्य) ने शिरकत की। इस बैठक की अध्यक्षता विनयशील गौतम, फाउण्डर डायरेक्टर, आईआईटी दिल्ली ने की। इसके अलावा एसीएबी वरिष्ठ सदस्यों में आरबीआई सर्विस बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमिताभ राजन, राजीव कपूर, एक्सिक्यूटिव डायरेक्टर-ग्रुप एचआरएम,मिण्डा इण्डस्ट्रीज लिमिटेड, डॉ. सतीश कुमार, प्रोफेसर, मालवीय नेशनल इन्स्टीटयूट आफ टेक्नालाजी, जयपुर, डॉ. संजीवा दुबे, भूतपूर्व एक्सिक्यूटिव, आईबीएम एशिया पेसिफिक एवं विजिटिंग प्रोफेसर, आईआईएम, इन्दौर आदि व्यक्तिगत रूप में उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त एसीएबी के विदेशी सदस्यों में आशीष पटेल, मैनेजिंग डायरेक्टर, मार्गन फ्रैन्कलिन कन्सल्टिंग, मैकलिन, अमेरिका, डॉ. एलार्क सक्सेना, फैकल्टी, येल स्कूल आफ फारेस्ट्री एवं डायरेक्टर, हिमालय इनिसिएटिव प्रोग्राम, येल यूनिवर्सिटी, यूएसए आदि ऑनलाइन होकर एजेण्डा बिन्दुओं पर अपने सुझाव दिए। पंकज अग्रवाल ने सभी बोर्ड के सदस्यों का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उनके महत्वपूर्ण सुझावों से संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता को बल मिलेगा। संस्थान के डायरेक्टर डॉ. अजय कुमार ने संस्थान के गत वर्ष की उपलब्धियों का व्योरा बोर्ड सदस्यों से साझा किया। लगभग तीन घण्टे से अधिक तक चली बैठक में एजेण्डा के विभिन्न बिन्दुओं पर गहन चर्चा हुई एवं एसीएबी के सभी सदस्यों ने अपने सुझाव दिए। संस्थान के निदेशक डॉ. अजय कुमार ने कहा कि जीएलबजाज संस्थान बोर्ड सदस्यों के सुझावों पर अमल करेगा जिससे संस्थान के छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता का विकास होगा।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…