" data-ad-slot="">

बच्चे सोशल मीडिया  छोड़कर स्वास्थ्य पर दे ध्यान-चेतन शर्मा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-सेन्ट जोसेफ स्कूल के वार्षिक खेलोत्सव में बच्चों ने दी संगीतमय प्रस्तुति

-कक्षा छह से लेकर कक्षा 12 तक के वार्षिक खेल और सांस्कृति उत्सव का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,6 दिसम्बर। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-वन में चल रहे 19वें वार्षिक खेल दिवस के दूसरे दिन शुक्रवार को कक्षा नर्सरी तथा कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के बीच खेल प्रतियोगिताएं और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। हालांकि प्रतियोगिताओं का यह दौर पिछले एक महीने से चल रहा था। जिसमें लम्बी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, गोला फेंक, तस्तरी फेंक, फुटबॉल, वॉलीबाल, बास्केट बॉल जैसी अनेकों स्पर्धाएं आयोजित की जा चुकी है।

#9th Annual Sports Day 2019(Final day)
# St. Joseph’s School, Greater Noida.

प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस ने 288 अंक लेकर प्रथम, रेड हाउस ने 269 अंक लेकर द्वितीय, यलो हाउस ने 244 अंक लेकर तृतीय और ब्लू हाउस 180 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहा। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा तथा उनके साथ प्रो-कबड्डी टीम के सदस्य आषीष नागर तथा स्कूल के पूर्व विद्यार्थी व भारत सरकार द्वारा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित वरूण सिंह भाटी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। चेतन शर्मा ने कहा कि सबसे पहले तो विद्यार्थी वाट्स एप और फेसबुक को नो कहें। उसके बाद शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए शुद्ध शाकाहारी भोजन, जिसमें पालक का साक एवं बाजरा की रोटी जो आज सर्दी के मौसम में अत्यंत लाभकारी हैं का सेवन करें तथा बर्गर-पिज्जा जैसे आधुनिक एवं गैर जरूरी भोजन से दूर रहें।

#9th Annual Sports Day 2019(Final day)
# St. Joseph’s School, Greater Noida.

वही कम से कम किसी एक खेल को अपनाते हुए अपना जीवन का हिस्सा बनाऐं। फल दौड़ बलिका वर्ग में अनविया खान प्रथम, बालक  वर्ग में युग कौषिक प्रथम आए। 400 मी दौड़ सब जूनियर बालक वर्ग में प्रद्युम्न गुप्ता प्रथम और बालिका  वर्ग में आकांक्षा प्रथम रहीं। जूनियर बालक वर्ग में अनमोल षर्मा प्रथम, बालिका वर्ग में अंशिका प्रथम रहीं। सीनियर बालक वर्ग में लक्ष्य प्रताप प्रथम, 200 मीटर दौड़ बालिका में सान्वी कांडपाल प्रथम रहीं।

जूनियर वर्ग बालिका में अंषिका अभिजीत  प्रथम, बालक वर्ग में प्रनव पाल प्रथम रहे। सीनियर वर्ग बालिका में पृषा प्रथम और बालक वर्ग में गोविन्द अग्रवाल प्रथम रहे। सीनियर वर्ग 100 मीटर बालिका दौड़ में  पृषा प्रथम, बालक वर्ग में गोविन्द अग्रवाल प्रथम रहे। जूनियर वर्ग बालिका में अंशिका प्रथम, बालक वर्ग में प्रणव पाल प्रथम रहे। सब जूनियर बालिका वर्ग में सान्वी प्रथम, बालक वर्ग में निक्की प्रथम रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों  अभिभावकगण साक्षी रहे, जिन्होंने हर पल बच्चों के खेल व प्रस्तुत की गयी नृत्यकला की करतल ध्वनि से सराहना की। अंत में फादर ऑल्विन पिन्टो ने भी खुशी जताते हुए विद्यार्थियों को इस मुकाम पर पहुंचाने के लिए अभिभावकों के सहयोग का भी तहे दिल से धन्यवाद किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

23 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>