" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

छात्र का अपहरण करने वाले तीन अपहरणकर्ताओं को दबोचा, फिरौती में मांगे थे 1 करोड 10 लाख रुपये

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

जेवर। जेवर पुलिस ने पांच दिन पहले कस्बे से अपहरण किये गए छात्र को सकुशल बरामद कर तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो चाकू, एक मोबाइल व बारदात में प्रयोग की गई कार बरामद की है। कोतवाली प्रभारी उमेश बहादुर ने बताया कि ओमवीर सिंह टप्पल रोड पर जैन अस्पताल के सामने रहते हैं। उनका बेटा मनुदेव उर्फ मनु (18) पांच दिन पहले अपने खेत पर बाइक से गया था। जहां से कुछ बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया था। आरोपियों ने युवक के फोन से ही परिवार के पास फोन पर उसको छोड़ने के एवज में एक करोड़ दस लाख की फिरौती मांगी थी।पिता की शिकायत पर पुलिस ने एक टीम गठित कर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। साथ ही तकनीकी माध्यम का प्रयोग कर, मोबाइल नम्बरों की सीडीआर व लोकेशन आदि के आधार पर मंगलवार की रात गांव छोटा झुप्पा बन्दा कट पर रास्ता ब्लाक करके संदिग्ध गाडी में सवार तीन अपहरणकर्ता को दबोच लिया। पीड़ित युुुवक को आरोपियों ने गाडी में पीछे की सीट पर हाथ, पैर व मुँह बांंध कर डाल रखा था। पुलिस ने अपहृत छात्र को उसके परिजनों को सौंप दिया है। आरोपियों की पहचान जोगेन्द्र सिंह उर्फ जोगन जाट निवासी कानीगढी, बलवीर सोहना गुडगाँव, सुधीर जाट निवासी भनकपुर फरीदाबाद के रुप में हुई है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>