रबूपुरा। पिछले कई माह से कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत रहकर बच्चों का भरण-पोषण कर रही महिला ने पति पर स्वयं व बच्चों के साथ मारपीट करने उत्पीड़न, घर से निकालने व दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। उधर पुलिस जानकारी से इंकार करते हुए शिकायत मिलने पर जांचोपरान्त कार्रवाई की बात कह रही है। कस्बा के मौहल्ला निवासी महिला शशि का आरोप है कि उसकी शादी करीब 14 वर्ष पूर्व गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी तथा शादी के कुछ समय बाद ही अपने पति के साथ मेरठ रहने लगी। जिसके कुछ दिन बाद पति द्वारा उत्पीड़न किया जाने लगा लेकिन वह परिवार बचाने एवं अपने तीन बच्चे 2 लड़का व एक लड़की के भविष्य की खातिर सब कुछ बर्दाश्त करती रही। लेकिन आरोप है कि अब उसके पति ने एक दूसरी महिला से शादी कर ली, जिसके बाद दोनों के बीच तकरार की स्थिति और अधिक बढ़ गई एवं पति ने पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बावजूद भी पीड़िता इसका विरोध कर अपने हक लिए अड़ी रही। आरोप है कि एक दिन पीड़िता का पति उसके गहने व घर में रखे रूपये लेकर फरार हो गया। कई दिन तक इंतजार के बाद पीड़िता अपने बच्चों को लेकर बदहाल अवस्था में अपने मायके आ गई। आर्थिक संकट एवं मानसिक तनाव से जूझ रही महिला ने समूचे घटनाक्रम के पीछे पति के एक रिश्तेदार पर साजिश का आरोप लगाया है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…