ग्रेटर नोएडा,10 दिसम्बर। नए साल में नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण की नींव रखे जाने की तैयारी है। ज्यूरिख कंपनी की तरफ से नोएडा एयरपोर्ट का मास्टर प्लान सबमिट किया गया है, जिसका परीक्षण करने के बाद उसे नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भेज दिया गया। वहां से करीब एक माह में मंजूरी मिलने की उम्मीद है। उसके बाद एयरपोर्ट के निर्माण की आधारशिला रखी जाएगी। नियाल के मुताबिक ज्यूरिख कंपनी ने नोएडा एयरपोर्ट का खुद का मास्टर प्लान बीते सप्ताह ही सबमिट कर दिया था। मास्टर प्लान का परीक्षण करने के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय भारत सरकार को भेज दिया गया है। एक माह में वहां से मंजूरी मिल सकती है। उसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उसके बाद निर्माण शुरू करने की तिथि तय की जाएगी। प्रधानमंत्री इसकी नींव रख सकते हैं। नियाल के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि ज्यूरिख कंपनी ने मास्टर प्लान में हाईस्पीड ट्रेन के स्टेशन को एयरपोर्ट टर्मिनल की परिधि में ही बनाने को तरजीह दी है। दिल्ली से बनारस के बीच हाईस्पीड ट्रेन प्रस्तावित है। इसका स्टेशन नोएडा एयरपोर्ट के पास बनना प्रस्तावित है। कंपनी ने मास्टर प्लान में एयरक्राफ्ट पार्किंग और कार्गो का भी जिक्र किया है। इसके अलावा एयरपोर्ट के पहले चरण की परिधि में ही एमआरओ (मेनटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉलिंग) सेंटर भी बनाया जाएगा। इसके अलावा 70 फीसदी घरेलू यात्रियों की बोर्डिंग के लिए एयरब्रिज बनाया जाएगा।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…