नई दिल्ली(एजेन्सी)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को घोषणा किया कि जनवरी और फरवरी 2021 में तो बोर्ड परीक्षा नहीं होंगे। मंत्री ने साफ किया कि अभी के हालात में जनवरी और फरवरी के महीने में परीक्षाएं करा पाना संभव नहीं है। मार्च की तारीखों के लिए हालात का आंकलन किया जा रहा है, परीक्षाओं की तारीखें जल्दए घोषित कर दी जाएंगी। देशभर के शिक्षकों के साथ सीधा संवाद करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने यह घोषणा की। निशंक पहले भी कह चुके हैं कि स्टूकडेंट्स को बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के लिए पर्याप्तक समय दिया जाएगा। उन्हों ने 10 दिसंबर को कहा था कि परीक्षाएं मार्च में ही आयोजित कराने की कोई अनिवार्यता नहीं है। अभिभावकों ने बोर्ड की परीक्षाएं मई महीने के दौरान कराने की मांग की है।
इसी महीने, निशंक ने कहा था कि, “छात्रों को परीक्षा के नए पैटर्न के आधार पर तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा। परीक्षा मार्च महीने में आयोजित कराने की कोई अनिवार्यता नहीं है। कोरोना की स्थिति को ध्यान में रखकर ही परीक्षा की तिथियां तय की जाएंगी। प्रैक्टिकल भी किसी भी एंट्रेस एग्जाम की तारीख पर नहीं होंगे।” निशंक ने कहा था कि साल 2021 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सीबीएसई ने 30 फीसदी सिलेबस को कम किया है। मार्कशीट से फेल शब्द को हटा दिया गया है, अब कोई फेल नहीं होगा। पोखरियाल ने इससे पहले 10 दिसंबर को छात्रों के साथ बातचीत की थी और आगामी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अलग-अलग चिंताओं के बारे में सवालों के जवाब दिए थे. सीबीएसई ने इस महीने की शुरुआत में अनाउंसमेंट की थी कि 2021 में बोर्ड परीक्षा लिखित मोड में होंगी, ऑनलाइन नहीं। कोरोनावायरस (Covid-19) महामारी के चलते मार्च में देश भर के स्कूलों को बंद कर दिया गया था. हालांकि, ये स्कूल 15 अक्टूबर से कुछ राज्यों में आंशिक रूप से फिर से खोल दिए गए थे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…