" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

कृषि बिल को लेकर किसानों के समर्थन में बीकेयू एकता संगठन को दिल्ली जाने से पुलिस ने रोका

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

जेवर। भारतीय किसान यूनियन एकता संगठन के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दिल्ली कूच करने से रोक दिया। एसीपी शरद चंद शर्मा ने किसानों को समझाबुझाकर कर शांत किया, जिसके बाद कार्यकर्ता वापस लौट गए। भारतीय किसान यूनियन एकता संगठन के सैंकड़ों कार्यकर्ता यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुकम चंद शर्मा के नेतृत्व में कस्बे में जमा हुए। इसके बाद सभी नए कृषि कानून का विरोध करते हुए झाझर रोड होते हुए दिल्ली के लिए कूच करने लगे। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर मनमानी करने आदि कई आरोप लगाए। सूचना मिलने पर एसीपी शरद चंद शर्मा भारी पुलिस बल के साथ झाझर रोड पर पहुंचे और किसानों को यमुना एक्सप्रेस वे पर चढ़ने से पहले ही रोक दिया। लेकिन किसान अपनी जिद पर लड़े रहे। जिसके बाद एसीपी शरद चंद शर्मा ने कहा कि वह उनकी मांगों को पीएम और सीएम तक पहुंचा देंगे। वह दिल्ली जाने की जिद छोड़ दें। जिसके बाद यूनियन कार्यकर्ता शांत हुए और वापस लौट गए।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

2 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

3 days ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

4 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

6 days ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

6 days ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

6 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>