रबूपुरा। रबुपुरा कस्बा में मंगलवार शाम दर्जन से अधिक जमातियों को पुलिस ने पहले जेवर अस्तपाल में जांच के लिए भेजा तथा उसके बाद बुद्धवार को पुलिस सभी जमातियों को गाड़ी में बिठा कर ग्रेटर नोएडा स्थित आइसोलेशन सेंटर भेजा गया है। हालांकि कि प्राथमिक जांच के दौरान संक्रमण की नेगेटिव रिपोर्ट बताई गई थी लेकिन फिर एहतियात के तौर पर उन्हें आइसोलेट किया गया है। कस्बे में झारखंड निवासी 17 जमातियों के छुपकर रहने की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों में हड़कम्प मचा हुआ है तथा उनके संर्पक में आने वाले भी चिंतित हैं। गौरतलब है कि मंगलवार को रबूपुरा कस्बे में 17 जमाती छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर जेवर अस्पताल भेजा था। पहले पुलिस चार दिन पहले आने का दावा कर रही थी लेकिन बाद में पता चला कि उक्त जमाती गत 14 मार्च को रबूपुरा पहुंच गये थे तथा कस्बा निवासी एक व्यक्ति के मकान में रह रहे थे। जिनके छुपने के लिए मकान का बाहर से ताला लगा दिया जाता था। हिरासत में लिए गये जमाती नया सरास, लाल मूखा, पुनदाग, रातू हुरदुरी, जामिया नगर, फरनार टोली हरिया, कुमहारिया और चिरांजी रांची झारखंड निवासी पाए गए। जबकि एक जमाती सहारनपुर का भी बताया जा रहा है। जानकारी में सामने आया कि वह पहले महाराष्ट्र गये थे और वहां से निजामुद्दीन दिल्ली पहुंचे और गत 14 मार्च को रबूपुरा आ गये थे। लोगों का आरोप है कि प्रधानमंत्री की अपील एवं लॉकडाउन के बावजूद पिछले दो सप्ताह से इतने लोग कस्बे में छिपकर रह रहे थे और स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। जिससे लापरवाही साफ उजागर होती है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…