" data-ad-slot="">

यूपी सरकार कोरोना से निपटने के लिए हर सम्भव देगी मदद-योगी आदित्यनाथ

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

मुख्यमंत्री योगी ने  जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग एवं प्राधिकरण मिलकर टीम भावना से काम करने के लिए कहा

ग्रेटर नोएडा,30 मार्च(देशबन्धु)। कोविड-19 महामारी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में पहुंचे और  गौतमबुद्ध विवि के सभागार में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, प्राधिकरण के अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ गहन समीक्षा बैठक की गई। बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री शारदा अस्पताल पहुंचे जहां पर कोरेंटाईन एवं आइसोलेशन वार्ड तैयार किए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड-19 महामारी की स्थिति से यह जिला अत्यंत संवेदनशील जनपद है और यहां पर विदेशों से आने वाले अधिक संख्या में नागरिक रहते हैं। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, प्राधिकरण एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा टीम भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए और व्यवस्थाओं में मानकों के अनुरूप तैयारी ने होने पर नाराजगी भी प्रकट की और अधिकारियों को अधिक संवेदनशील होकर कार्य करने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी स्तर पर शिथिलता क्षम्य नहीं होगी उन्होंने कहा कि इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम मानकों के अनुसार संचालित किया जाए ताकि कोरोना वायरस से संबंधित समस्त व्यक्तियों का डेटाबेस मानकों के अनुसार तैयार हो सके और उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सके।

कोई व्यक्ति जिले से नहीं जाएगा बाहर

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब किसी भी व्यक्ति को जनपद से बाहर नहीं जाने दिया जाए और जो जहां है वहीं पर उसके रहने और खाने की व्यवस्था आगे 14 अप्रैल तक की जाएगी। इस क्रम में संबंधित अधिकारियों के द्वारा कड़ाई से पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में शेल्टर होम बनाए गए हैं वहां पर समस्त श्रमिकों को मानकों के अनुसार रुकने की व्यवस्था एवं शोध खानपान की व्यवस्था की जाए। उन्होंने जिला प्रशासन एवं प्राधिकरण के अधिकारियों को स्थाई रैन बसेरे बनाए जाने के निर्देश भी दिए हैं।

स्वास्थ्य विभाग को नहीं होगी कोई कमी

मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा जो भी आवश्यकता हो उसके संबंध में पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि मैन पावर के संबंध में सेवानिवृत्त स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एक्स आर्मी मैन की सेवाएं लेने के संबंध में एक सूची तैयार की जाए और उनका भी सहयोग प्राप्त किया जाए। कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण यह भी सुनिश्चित करेंगे कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में मास्क, ग्लब्स, पीपी किट तथा अन्य जो भी सामग्री हो उसकी व्यवस्था आवश्यकताओं के आधार पर समय से पूर्व सुनिश्चित की जाए ताकि आगे और मरीज बढ़ने पर किसी प्रकार की उन्हें कठिनाई का सामना न करना पड़े।

—————————————–

सभी तक अधिकारी पहुंचाएं आवश्यक सामग्री

महामारी के इस समय में जिला प्रशासन का ऐसा संदेश जाए कि वह मजदूरों एवं श्रमिकों के साथ खड़ा हुआ है और उन्हें सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के दौरान पूरे जिले में खाद्य सामग्री, सब्जी फल एवं औषधियों की पर्याप्त व्यवस्था बनाने के संबंध में समस्त अधिकारियों द्वारा कार्य योजना बनाकर उसे अंतिम रूप प्रदान किया जाए ताकि सभी नागरिकों को लॉक डाउन के दौरान आवश्यक सेवाएं एवं खानपान की व्यवस्था हो सके।

———————-

श्रमिको का सर्वे कर दिया जाय आर्थिक सहायता

जिले में उद्योग बंद हैं उनके कर्मचारियों  एवं सभी श्रमिकों को वेतन दिलाने की कार्यवाही भी संबंधित अधिकारियों के द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के द्वारा मजदूरों एवं श्रमिकों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है उसका तत्काल प्रभाव से सर्वे करते हुए सभी पात्र श्रमिकों एवं मजदूरों के खातों में धनराशि पहुंचाने की कार्रवाई अविलंब रूप से सभी अधिकारियों के द्वारा सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर जिला अधिकारी बी एन सिंह ने कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में जो व्यवस्थाएं वर्तमान तक के कार्यों की जानकारी दी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>