" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATIONHOME

जरूरतमंद मेधावी छात्रों के लिए ऑनलाइन स्कालर्शिप टेस्ट,  यूपीएससी की तैयारी करने वालों के लिए सुनहरा अवसर

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। भारत में यूपीएससी द्वारा हर साल आईएस, आईपीएस, आईएफएस  इत्यादि अधिकारी बनने का अवसर आम नागरिकों को दिया जाता है. वह सभी नागरिक जो कि स्नातक है और 21 से 32 की उम्र सीमा में है वो सभी इस परीक्षा में बैठ सकते है. हालाँकि यूपीएससी की परीक्षा में कमज़ोर से कमज़ोर वर्ग के छात्र भी उत्तीर्ण होते है पर कई ऐसे कई मेधावी छात्र है जो संसाधन की कमी की वजह से यूपीएससी की तैयारी से वंचित रह जाते है। अतः समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले और आस्था पोद्दर के नमन फ़ाउंडेशन और होप फ़ाउंडेशन ने जरूरतमंद मेधावी छात्रों के लिए दिल्ली की मशहूर कोचिंग संस्थान जीएस स्कोर  के साथ समझौता किया है. समझौते के तहत जीएस स्कोर  द्वारा 25 अक्टूबर 2020 को एक ऑनलाइन स्कालर्शिप टेस्ट कराया जाएगा. टेस्ट में अच्छे अंक लाने वाले छात्रों को शत प्रतिशत तक का स्कालर्शिप प्रदान किया जाएगा. यह कोर्स उन छात्रों के लिए कारगर है जो कॉलेज के दौरान ही यूपीएससी  की तैयारी करना चाहते है। जीएस स्कोर  के संचालक मनोज झा ने कहा कि यूपीएससी  हर छात्र को बराबर मौक़ा देती है. पर अगर उज्ज्वल छात्रों को संसाधन ढंग से मुहैया कराया जाए तो वह बराबर के हक़दार होंगे और देश को भी होनहार अधिकारी मिलेंगे. इस नेक कार्य के लिए उन्होंने अमरप्रीत काले और आस्था पोद्दर का धन्यवाद किया है। जीएस स्कोर में शिक्षक अजय साह ने बताया कि डिजिटल दुनिया में काफ़ी संसाधन घर पर मिल जाते है पर कुछ ज़रूरत के किए एक अच्छे कोचिंग संस्थान का मार्गदर्शन अनिवार्य है, ऐसे में यह स्कालर्शिप टेस्ट छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

लुलु ने ग्रेटर नोएडा में  हाइपरमार्केट का किया शुभारम्भ, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व लुलु के चेयरमैन हुए शामिल

इस मशहूर अंतरराष्ट्रीय रिटेल ब्रांड ने दिल्ली-एनसीआर में एक नए शॉपिंग डेस्टिनेशन के साथ भारत…

13 minutes ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

1 day ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>