ग्रेटर नोएडा,20 अक्टूबर। श्री रामलीला कमेटी की बैठक हुई, जिसमें गतसभा में लिये गये निर्णय के अंतर्गत सफीपुर स्थित मोक्षधाम में 51 फिट की भगवान शिव की मूर्ति लगवाने के कार्य को आगे बढ़ाते हुए उसके भूमि पूजन कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गयी। इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण विजय महोत्सव 2020 को स्थगित कर दिया गया था। प्रधानमंत्री के मंत्र “आपदा को अवसर में बदलने ” को चरितार्थ करते हुए मूर्ति लगवाने का निर्णय लिया गया है। मूर्ति आने वाले समय में ग्रेटर नोएडा की पहचान बनेगी व स्थायी रूप से श्री रामलीला कमेटी को गौरवांवित करेगी। बैठक में 23 अक्टूबर दिन शुक्रवार को प्रातः 11 बजे भूमि पूजन कार्यक्रम मोक्षधाम में ही आयोजित करने पर सहमति बनी है। कमेटी के सभी साथियों से अनुरोध किया गया है इस स्थायी व शुभ कार्य में तन, मन, धन से पूर्ण सहयोग करें। मूर्ति का निर्माण विश्व विख्यात मूर्तिकार राम सुतार के कुशल व अनुभवी निर्देशन में होने जा रहा है। जिनकी बनाई हुई मूर्तिया विश्व के अनेकों देशों में लगी हुई है।
इस मशहूर अंतरराष्ट्रीय रिटेल ब्रांड ने दिल्ली-एनसीआर में एक नए शॉपिंग डेस्टिनेशन के साथ भारत…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…