" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

मिशन शक्ति के तहत महिला उन्नति संस्था ने आयोजित किया गृहलक्ष्मी सम्मान समारोह

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,21 अक्टूबर। नारी सम्मान को लेकर प्रदेश में जारी मिशन शक्ति अभियान के तहत सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) ने ग्रेटर नोएडा के तुस्याना गांव में गृह लक्ष्मी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल सोनी ने गांव की बुजुर्ग महिलाओं को गृह लक्ष्मी सम्मान के तौर पर शाल ओढाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए सोनी कहा कि मिशन शक्ति अभियान महिलाओं के सम्मान को समर्पित अभियान है और जिस घर में नारी का सम्मान होता है वह घर हमेशा खुशहाल रहता है, लेकिन जहां महिलाओं का सम्मान नहीं होता वहां हमेशा अशांति का माहौल रहता है। नारी सम्मान की शुरुआत सबसे पहले हमें अपने घर से ही करनी होगी, तभी हम दूसरी महिलाओं को सम्मान की दृष्टि से देख पायेंगे। संस्था के संस्थापक डा. राहुल वर्मा ने कहा कि संस्था के द्वारा गृहणियों को गृह लक्ष्मी सम्मान से सम्मानित करने का उददेश्य लोगों को यह संदेश देना है कि हमारे घरों मे रहने वाली माता-पत्नि,बहन और बेटी सम्मान की सर्वप्रथम हकदार है जिस दिन हम अपने घर में रहने वाली महिलाओं का सम्मान करना शुरु कर देंगे। दूसरी महिलाओं के सम्मान की भावना स्वतः जागृत हो जायेगी और देश में महिलाओं की सुरक्षा की चिन्ता ही खत्म हो जायेगी। कार्यक्रम के अन्त में कार्यक्रम के आयोजक सुनील शर्मा ने गृह लक्ष्मी सम्मान से सम्मानित महिलाओं को तुलसी के पौधे भेंट किये। कार्यक्रम में महासचिव अनिल भाटी, रणवीर चौधरी, विजय तंवर, डा शिल्पी, नविता, रविकांत और पण्डित लेखराम शर्मा ने अपने विचार रखे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

लुलु ने ग्रेटर नोएडा में  हाइपरमार्केट का किया शुभारम्भ, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व लुलु के चेयरमैन हुए शामिल

इस मशहूर अंतरराष्ट्रीय रिटेल ब्रांड ने दिल्ली-एनसीआर में एक नए शॉपिंग डेस्टिनेशन के साथ भारत…

19 minutes ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

1 day ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>