रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र में करीब 5 माह पूर्व जर्जर लाईन से करंट की चपेट में आकर घायल हुए युवक के मामले में अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने से हताश पीड़ित ने कोर्ट की शरण ले न्याय की गुहार लगाई। महीनों बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने विद्युत विभाग के तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अनुसार गांव फलैदा निवासी अमित पुत्र कलुआ गत 19 जून को जर्जर लाईन के करंट की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान उसका हाथ काटना पड़ा। पीड़ित ने लापरवाही को आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हताश होकर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत अनुसार उपकेंद्र जेई, लाईनमैन व एक अन्य अधिकारी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…