" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

यमुना एक्स्प्रेस वे पर बेकाबू भाजपा विधायक की कार पलटी, दो घायल

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

 

रबूपुरा। बीती रात कानपुर से नोएड़ा जा रहे भाजपा के एक विधायक की कार यमुना एक्सप्रेस वे पर अचानक बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में विधायक बाल-बाल बचे जबकि कार चालक व सुरक्षाकर्मी घायल हो गये। मौके पर पहंुची पुलिस व एक्सप्रेस वे सुरक्षाकर्मियों ने घायलों को ग्रेनों के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है तथा विधायक को सहकुशल घर भेजा गया। तत्पश्चात क्षतिग्रस्त कार को मार्ग से हटाकर यातायात सुचारू कराया गया। उधर पुलिस कोई शिकायत नहीं मिलने की बात कह रही है। जानकारी अनुसार विनोद कटियार कानपुर देहात से भाजपा विधायक हैं। रविवार शाम वह कानपुर से अपने आवास नोएड़ा 51 लौट रहे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान उनकी फॉरचूर्नर कार जीरो पांइट से करीब 20 किमी0 की दूरी पर गांव मिर्जापुर के समीप निमार्णधीन एटीएस के सामने सुबह लगभग 4 बजे अचानक बेकाबू होकर पलटा खाती हुई दूसरी लाईन पर जा पहुंची। हालांकि गनीमत रही कि इस दौरान वहां से कोई अन्य वाहन नहीं गुजरा अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में विधायक का चालक अनुज व सुरक्षाकर्मी सतेन्द्र मोहन घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को ग्रेनों के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया तथा परिजनों से संपर्क कर विधायक को उनके आवास सैक्टर 51 भेज दिया गया है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>