" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

जाति विशेष के लोगों की मदद कर रहे है प्रदेश के मुख्यमंत्री:-श्याम सिंह भाटी

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। जनपद की प्रतिभाशाली छात्रा सुदीक्षा भाटी की मौत के बाद अब तक प्रदेश सरकार द्वारा कोई सकारात्मक संज्ञान नहीं लिया गया है और न ही पीड़ित परिवार की कोई मदद की गई है इस पर कटाक्ष करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता श्याम सिंह भाटी ने कहा कि होनहार छात्रा सुदीक्षा भाटी जिले का है नहीं अपितु पूरे देश का गौरव थी। उनकी छेड़छाड़ के चलते सड़क दुर्घटना में हुई मौत हो गई थी घटना को एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी प्रदेश सरकार की तरफ से कोई मदद की घोषणा न करना और आरोपियों को सामान्य दुर्घटना की धाराओं में जेल भेजना बेहद ही निंदनीय कार्य है इस मामले में बुलंदशहर पुलिस का रवैया भी काफी निराशाजनक रहा है। बुलंदशहर पुलिस पहले दिन से ही इस घटना को सामान्य सड़क दुर्घटना बताने का काम कर रही थी जबकि यह घटना छेड़छाड़ की थी परिजनों द्वारा लगातार पुलिस को बताया जा रहा था कि उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ हुई है और उसके बाद सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हुई है लेकिन पुलिस सरकार की छवि बचाने के लिए सामान्य सड़क दुर्घटना बताने का काम कर रही थी और प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी जाति के विशेष लोगों की मदद करने का काम कर रहे हैं, इसका उदाहरण पूर्व में ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में रहने वाले एक व्यक्ति की लूटपाट के दौरान बदमाशों ने हत्या कर दी थी घटना का प्रदेश सरकार द्वारा तुरंत संज्ञान लिया गया और सरकार द्वारा पीड़ित परिवार को पच्चीस लाख रुपए की आर्थिक मदद एवं मृतक की पत्नी को एक सरकारी नौकरी देने का काम किया लेकिन प्रतिभाशाली बेटी सुदीक्षा भाटी की घटना से प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि अनजान बने हुए है। क्षेत्र के स्थानीय विधायक द्वारा केवल एक लाख रुपए की आर्थिक मदद करके सारी औपचारिकता पूरी कर दी गई है जो कि कार्य बेहद ही निंदनीय है। प्रदेश सरकार के इस तरह के भेदभाव से सभी वर्ग के लोग आहत है तथा मुख्यमंत्री का यह रवैया बेहद शर्मनाक एवं निंदनीय है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>