" data-ad-slot="">

देश में कोरोना के 57,981 नए मामले, बढ़कर कुल 26.47 लाख हुए मामले

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

नयी दिल्ली,17 अगस्त (एजेन्सी)। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 को लेकर अब तक तीन करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। सोमवार को देश में  57,981 नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 26,47,663 हो गई। वहीं, संक्रमण से 941 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 50 हजार को पार कर गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 19,19,842 लोग अब तक संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं, जिससे देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की दर 72.51 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 941 और लोगों की मौत के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 50,921 हो गई। हालांकि, वायरस से मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.92 प्रतिशत हो गई है। देश में अभी कोविड-19 के 6,76,900 मरीज उपचाराधीन हैं। आईसीएमआर के अनुसार, देश में 16 अगस्त तक 3,00,41,400 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से रविवार को ही 7,31,697 नमूनों की जांच हुई। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 941 लोगों की जान गई, उनमें से सबसे अधिक 288 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके बाद तमिलनाडु के 125, कर्नाटक के 116 , आंध्र प्रदेश के 88, उत्तर प्रदेश के 56, पश्चिम बंगाल के 51 , पंजाब के 41, गुजरात के 20, झारखंड के 16 , जम्मू-कश्मीर के 15, राजस्थान के 14 , बिहार तथा मध्य प्रदेश के 11-11, केरल , ओडिशा, हरियाणा तथा तेलंगाना के 10-10, दिल्ली के आठ और छत्तीसगढ़ तथा असम के सात-सात लोग थे। वहीं, गोवा में छह, पुडुचेरी, लद्दाख, अंडमान निकोबार द्वीपसमूह तथा त्रिपुरा में चार-चार, मणिपुर में तीन और चंडीगढ़ तथा उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की जान गई।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>