" data-ad-slot="">

रोटरी क्लब ग्रीन के सहयोग से सरकारी स्कूल में कमरे का हुआ निर्माण, दादरी विधायक, सीडीओ व पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने किया बच्चों को समर्पित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,17 अगस्त। रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा डिस्ट्रिक्ट ग्रांट व क्लब के सदस्यों के सहयोग से उच्च माध्यमिक विद्यालय, तुगलपुर में एक कमरे व स्टाफ रूम का निर्माण कराया। मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि उक्त कमरे को दादरी विधायक तेजपाल नागर, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. दीपक गुप्ता व उप जिला बेसिक अधिकारी के कर कमलों द्वारा बच्चों को पढ़ने के लिये समर्पित किया गया। पूर्व अध्यक्ष डॉ. के.के. शर्मा ने बताया कि पिछली साल शिक्षक संघ के अध्यक्ष मेघराज भाटी ने क्लब से संपर्क कर विद्यालय में कमरे की आवश्यकता बताई थी। क्लब द्वारा डिस्ट्रिक्ट ग्रांट के लिये तभी आवेदन कर दिया था परंतु स्वीकृति 20 मई 2020 को मिली। कोरोना काल में क्लब के सदस्यों से सहयोग मांगा गया और सदस्यों ने तत्काल सहयोग कर दिया जिसका प्रभाव ये हुआ कि ढाई महीने में ही कमरे का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया। विधायक तेजपाल नागर ने अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि रोटरी द्वारा प्राप्त संसाधनों का उपयोग करते हुए बच्चो को अच्छी शिक्षा प्रदान करें। सीडीओ  ने जल्द से जल्द सभी  कक्षाओं को भरने के निर्देश दिए व पूर्व गवर्नर दीपक गुप्ता सहित सभी अतिथियों ने क्लब के इस कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की। पूर्व सचिव अमित राठी ने बताया कि कमरे में व्हाइट बोर्ड, पंखे व लाइट की भी उचित व्यवस्था कराई गयी है। इस अवसर पर सौरभ बंसल, गुरुचरण सिंह, ओमप्रकाश अग्रवाल, सत्यप्रकाश अग्रवाल, विजेंद्र भाटी, सुशील भाटी, विजय शर्मा, प्रीती अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, मूलचंद शर्मा, अमित गोयल, नवीन जिंदल, अशोक अग्रवाल के साथ हेड मास्टर रामकिशन शर्मा, सहायक अध्यापक अरविंद शर्मा व अन्य अध्यापक व अध्यापिकायें भी मौजूद रही। इस अवसर पर ब्लाकध्यक्ष दनकौर प्रवीण शर्मा, प्रधनाध्यापक रामकिशन शर्मा, मीडिया प्रभारी अरविंद शर्मा, सुमन पटेलवर्मा, अनिता भाटी, ईशाशर्मा, शुभ पाण्डे,तृप्ति धवन आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>