" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

जालसाजी से लाखों की जमनी का बैनामा करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति से जमीन का बैनामा करने के नाम पर गांव के ही व्यक्ति द्वारा जालसाजी कर लाखों रुपये हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी होने पर पीड़ित ने स्थानीय पुलिस से लेकर उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नही होने से हताश पीड़ित ने कोर्ट की शरण लेकर न्याय की गुहार लगाई । शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस 2 महिलाओं सहित 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस अनुसार भीकनपुर गांव निवासी नितिन कुमार त्यागी का आरोप है कि, उसने अपने ताऊ मूलचंद से 15 अक्टूबर 2014 को गांव की करीब 20 बीघा जमीन का 50 लाख रुपये में सौदा किया था और बतौर बयाना 30 लाख रुपये एडवांस भी दे दिया था। वही आरोप है कि 13 फरवरी 2020 को गांव म्याना और गांव भौयरा में स्थित मूलचंद की अन्य करीब 10 बीघा जमीन का सौदा 45 लाख में किया गया था। जिसका नितिन ने मूलचंद को 35 लाख एडवांस भी दे दिया। आरोप है कि मूलचंद व उनके परिवार के लोगो व कुछ अन्य लोगो के सामने जमीन का सौदा करने के एवज में यह 65 लाख रुपये एडवांस दिए गए थे। उक्त लेनदेन का स्टाम्प पेपर पर लिखित ब्योरा भी लिखा गया था। आरोप की 65 लाख रुपये एडवांस देने के बाद सभी की सहमति से मूलचंद ने 30 अक्टूबर 2020 को जमीन की रजिस्ट्री करने का वादा किया था। लेकिन मूलचंद ने अपने साथियों के साथ मिलकर जालसाजी कर उक्त भूमि को गत 1 सितम्बर को बेच दिया। पीड़ित को जब मामले की जानकारी हुई तो उसने पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हताश होकर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को आरोपी मूलचंद, राकेश, प्रशांत, कुलदीप, कमलेश, कृतिका, ललिता, पवन म व रविंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>