" data-ad-slot="">

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वर्ण जयंती महोत्सव में यूपी सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री नीलिमा कटियार हुई शामिल

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,25 सितम्बर। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वर्ण जयंती महोत्सव का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री नीलिमा कटियार के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। स्थापना दिवस पर आयोजित इस वेबिनार कार्यक्रम के आरंभ में सभी अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अशोक श्रोती द्वारा किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना कि कार्यक्रम अधिकारी डॉ अंकिता द्वारा गीत प्रस्तुति “हमको मन कि शक्ति देना” के साथ कार्यक्रम आरम्भ हुआ। एनएसएस उत्तर प्रदेश के राज्य संपर्क अधिकारी डॉ. अंशुमाली शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के पचास वर्षों की गौरवमयी यात्रा पर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिसमें विभिन्न कालेजों एवं विश्वविद्यालयों की एन.एस.एस. इकाइयों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को शामिल किया गया जिसमें ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध वि. वि. द्वारा आयोजित नेशनल यूथ कार्निवल अभ्युदय 2k20, गांधीजी की 150 वीं जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम एवं गाँधी गेलरी को भी शामिल किया गया। कोविड के दौर में राष्ट्रीय सेवा योजना उत्तर प्रदेश द्वारा सोशल मीडिया पर किये कार्यों की पहुंच एक करोड़ ( स्रोत: यूनिसेफ) से ज्यादा लोगों तक रही है, और एनएसएस ने अबतक उत्तर प्रदेश के 221 गांवों को मास्क से पूरी तरह आच्छादित करते हुए चार लाख से अधिक (4,15,409 श्रोत: ग्रामप्रधान से प्राप्त प्रमाणपत्र) मास्क वितरित किये हैं।

राज्य मंत्री उच्च शिक्षा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक और अधिकारियों ने कोविड-19 के दौरान जो मानव सेवा के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं वे इस सदी की मानव सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण हैं। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा रक्तदान ,बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य ,महिला सशक्तिकरण जैसे कार्यों की सराहना की और कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना सबसे बड़े युवा संगठन के रूप में सामाजिक सेवा, सामुदायिक विकास और राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जुड़ा है। राष्ट्रीय सेवा योजना ने अपने समय की चुनौती को स्वीकार किया है और सही नेतृत्व, मार्गदर्शन ने आपके अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आपने स्वयं को चुनौतियों के लिये तैयार कर जो सेवा कार्य किया है उससे आपसे समाज की अपेक्षाएं बढ़ गई है क्योंकि आप सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे है और अपने आदर्श वाक्य “नॉट मी बट यू” को चरितार्थ कर रहे हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना के 50 वर्षों की यात्रा में किये कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें इन युवाओं पर गर्व है।
विशिष्ट अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य ने कहा कि स्वयंसेवकों ने अपने सेवा कार्यों से जो मिसाल पेश की है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए, कम है। इस अवसर पर माननीया नीलिमा कटियार जी का स्वागत इलाहाबाद विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम समन्वयक डॉ मंजू सिंह ने किया और माननीय कुलपति प्रोफेसर निर्मला मौर्य का परिचय पूर्वांचल विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ राकेश यादव द्वारा किया गया। रात्रि 9:35 तक चले इस स्वर्ण जयन्ती कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समूचे उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम समन्वयक, कार्यक्रम अधिकारी और स्वयंसेवक के साथ गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुशील कुमार, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रकाश चंद्र दिलारे, डॉ. नागेन्द्र सिंह, डॉ. भावना जोशी, डॉ. प्रियंका सिंह और डॉ. समर रक्शिन के साथ अनेक स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएँ शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रकाश चौधरी, एमएमएच कॉलेज, गाज़ियाबाद सम्बद्ध चौधरी चरणसिंह विवि, मेरठ ने किया ।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

आर्य फैशन्स ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकाली भव्य रैली, 200+ कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। आर्य फैशन्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के विजन…

17 hours ago

IBA की भव्य तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, 300 से अधिक उद्यमी, कर्मचारी एवं श्रमिक हुए शामिल

ग्रेटर नोएडा ।देश के  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के "हर घर तिरंगा" अभियान के आह्वान तथा…

17 hours ago

गौर सिटी में महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तीज समारोह

ग्रेटर नोएडा,14 अगस्त। गौर सिटी में महिलाओं द्वारा तीज सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया गया।…

17 hours ago

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुआ भव्य समारोह

‘वंदे मातरम्’के 150 वर्ष और ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प के साथ विद्यार्थियों ने लिया…

20 hours ago

राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा ग्रेटर नोएडा, निकली गयी भव्य ‘हर घर तिरंगा यात्रा’

नन्हे हाथों में तिरंगा और वीर सैनिकों का सम्मान बना यात्रा का विशेष आकर्षण ग्रेटर…

5 days ago

वीएसआईईटी ने  13 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से किया   एमओयू, छात्रों को मिलेगा वैश्विक इंडस्ट्री एक्सपोजर

ग्रेटर नोएडा। विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (वीएसआईईटी) ने विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख शिक्षा,…

5 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>