" data-ad-slot="">

जिम्स अस्पताल ने गंभीर बीमार रोगियों के एकत्रित किया रक्त

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,30 मई। कोविड-19 महामारी के दौरान मरीजों की ईलाज के लिए आवश्यक रक्त की कमी को देखते हुए राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ग्रेटर नोएडा ने दिल्ली वालियंटरी ब्लड डोनर्स एसोसियेशन के सहयोग से ग्रेटर नोएडा के जीटा-1 स्थित एवीजे हाइट्स के क्लब हाउस में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सोसायटी के लोगों द्वारा बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया और रक्तदाताओं की जांच के बाद कई लोगों से 22 यूनिट रक्त प्राप्त हुआ जो इस महामारी एवं लॉक डाउन के समय में बहुत महत्वपूर्ण है। यह 22 यूनिट रक्त कई गम्भीर घायल व बीमार लोगों को जान बचने में काम आयेगा। रक्तदान शिविर का शुभारम्भ सिटी मजिस्ट्रेट संजय मिश्रा द्वारा किया गया। डॉ. शालनी बहादुर ब्लड बैंक अधिकारी के देखरेख में रक्तदान सम्बंधी सभी तैयारियां कुशलता पूर्वक सम्पन्न की गयी। दिल्ली वालियंटरी ब्लड डोनर्स एसोसियेशन के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन, सचिव सुजाए गोस्वामी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। सिटी मजिस्ट्रेट संजय मिश्रा ने इस मुश्किल समय में समाज के लिए रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का आभार जताया। संस्थान के निदेशक डॉ. (ब्रिगे.) राकेश गुप्ता ने एसोसियेशन के इस सामाजिक कार्य को सराहते हुए रक्तदान करने पहुंचे सभी रक्तदाताओं को उत्साहवर्धन किया। संस्थान की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शिखा सेठ से डॉ. शालनी बहादुर व उनकी टीम की इस कार्य के लिए सराहना की। प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि रक्तदान टीम द्वारा कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत सभी उचित सावधानियां बरती।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>