" data-ad-slot="">

रोटरी क्लब, ग्रेनो ने आशियाना सोसायटी में लगाया रक्तदान शिविर, कोरोना मरीजों को मिलेगा जीवनदान

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,31 मई। रक्तदान, महादान को चरितार्थ करते हुए रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने कोरोना महामारी से उत्पन्न विषम परिस्थितियों में भी  आशियाना सोसायटी में रह रहे लोगों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। रो. मुकुल गोयल ने बताया कि आशियाना सोसायटी की आरडब्ल्यूए  के सहयोग से रोटरी ब्लड बैंक नोएडा की प्रशिक्षित टीम के द्वारा रक्तदान कराया गया। क्लब के अध्यक्ष के. के. शर्मा ने बताया शिविर में 47 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें से 8 लोगों का रजिस्ट्रेशन विभिन्न कारणों से डॉ. द्वारा रिजेक्ट कर दिया गया। कुल 39 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। एकत्र हुई बहुमूल्य यूनिट अनेकों लोगों के जीवन को बचाने में उपयोग आयेंगी। रो. विनोद कसाना ने बताया रोटरी क्लब  द्वारा समय समय पर प्रिंट मीडिया सोशल मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उसी के मद्देनजर रविवार के केम्प में काफी महिलाओं ने रक्तदान किया यहां तक सोसायटी में रह रही जुआना (सर्बिया) की महिला व उसके पति ने भी रक्तदान किया। रो. अमित शर्मा ने बताया कि शिविर में कोरोना के मद्देनजर विशेष एहतियात रखी गयी। प्रत्येक डोनेशन के बाद सेनेटाइज किया गया व सोशल डिस्टेनसिंग का भी पूरा ध्यान रखा गया। कैम्प में सहयोग के साथ-साथ सोसायटी से पत्रकार धर्मेन्द्र चन्देल व परविंदर चौहान, ललित डागा, सुरेंद्र कुमार, जितेंद्र वर्मा अनिल यादव राहुल बब्बर मोंटी बब्बर सहित अन्य सदस्यों ने भी रक्तदान किया। कैम्प में सौरभ बंसल, के के शर्मा, विनोद कसाना, सुशील भाटी, मुकुल गोयल, अमित शर्मा, कपिल शर्मा,अजित रस्तोगी, अतुल जैन व सत्यप्रकाश अग्रवाल ने सहयोग किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>