-जिम्स के चिकित्सकों ने अब तक 38 मरीजों को ठीकर भेज चुके हैं घर
ग्रेटर नोएडा,9 मई। गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज(जिम्स), ग्रेटर नोएडा कोविड-19 के मरीजों की देखभाल के मामले में नोएडा में पहला मामला दर्ज होने के बाद से ही संस्थान कोविड-19 संक्रमित मरीजों की देखभाल कर रहा है। संस्थान में अभी तक 67 कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती कराया गया है जिसमें से 38 मरीजों को सफल उपचार के बाद घर भेजा जा चुका है। संस्थान को पूर्व में ही आईसीएमआर से शोध हेतु प्लाज्मा थैरेपी पद्धिति के अनुसार कोविड-19 संक्रमित मरीजों के उपचार की अनुमति मिल चुकी है। संस्थान के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश गुप्ता ने बताया कि शनिवार को संस्थान में प्लाज्मा थैरेपी से उपचार करने की दिशा में पहला कदम बढाया गया। संस्थान द्वारा सफल उपचार के बाद घर भेजे गये कोविड-19 संक्रमित मरीज रवि शर्मा व मुकुल के रक्त से संस्थान की ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. शालिनी बहादुर की देखरेख में 400-400 एमएल प्लाज्मा निकाला गया। संस्थान के नोडल अधिकारी डॉ. सौरभ श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि इस प्लाज्मा थैरेपी के अनुकूल कोविड-19 संक्रमित मरीजों को इन्जेक्शन के रूप में लगा कर उपचार किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शिखा सेठ, डॉ. रश्मि, डॉ. पायल जैन, डॉ. रूचि व ब्लड बैंक टेक्नीशियन धीरज आदि उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…